ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
लाइफ स्टाइल

नेचुरल तरीके से बढ़ानी है लंबाई, तो नियमित करें ये चार योगासन

योग शारीरिक और मानसिक हर तरह की समस्याओं का निवारण नेचुरल तरीके से करता है। मोटापे की समस्या से परेशान हों या फिर तनाव ग्रस्त हों,नियमित योगासन करने से दोनों ही परेशानियों का हल निकलता है और असर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं शरीर संबंधी कोई भी रोग हो जैसे कम लंबाई होने पर भी योगासन से काफी हद तक अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं। बच्चे हो या बड़े नियमित योगाभ्यास से लंबे हो सकते हैं। दरअसल मानव शरीर अपने जींस के मुताबिक ही ग्रोथ पाता है। ऐसे में कई बच्चों या बड़ों की लंबाई कम हो सकती है। हर इंसान अच्छी लंबाई चाहता है। इसलिए वह शारीरिक कसरत से लेकर दवाएं और बूस्टर आदि का सेवन तक करने लगते हैं। हालांकि इन उपायों से लंबाई बढ़ने के चांस कम होते हैं। लेकिन योगासन से नेचुरल तरीके से लंबाई बढ़ाई जा सकती है। चलिए जानते हैं लंबाई बढ़ाने वाले योगासन के बारे में।

ताड़ासन

इस आसन को करने के लिए अपने दोनों एड़ी और पंजे के बीच कुछ दूरी बनाकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को कमर की सीध से ऊपर ले जाते हुए हथेलियों और उंगलियों को मिलाएं। नजर सामने और गर्दन सीधी रखें। पैरों की एड़ियों को ऊपर की ओर उठाते हुए पूरे शरीर को भार पंजो पर दें। पेट को अंदर रखें। संतुलन बनाते हुए इसी अवस्था में कुछ देर रहें।

शीर्षासन

लंबाई बढ़ाने के लिए ये योगासन करते समय घुटनों के बल बैठ जाएं। अब सांस लेते हुए सिर को घुटनों से होते हुए फर्श तक ले जाएं। दोनों हाथों की उंगलियों को सिर के पीछे से पकड़ते हुए पीछे के भाग को सहारा दें। अब पैरों को धीरे धीरे ऊपर उठाएं और एकदम सीधा रखें। आप इसके लिए दीवार का सहारा ले सकते हैं। अपना शरीर सीधा रखें। संतुलन बनाते हुए इस पोजीशन में 20 सेकेंड तक रहें। इस दौरान गहरी सांस लें। फिर सांस छोड़ते हुए पुरानी वाली मुद्रा में आ जाएं।

वृक्षासन

लंबाई बढ़ाने के लिए इस योगासन को करने के लिए फर्श पर एक पैर के बल पर खड़े हो जाएं। अब हाथों को बगल में रखें और बाएं पैर पर खड़े होते हुए दाहिने पैर को घुटनों पर मोड़ लें। इस अवस्था में संतुलन बना कर रखें और फिर दोनों हाथों को सिर के ऊपर से उठाते हुए कोहनी को मोड़ें। अब अपनी हथेलियों को आपस में मिला लें। धीरे धीरे सांस लेते हुए कुछ देर इस पोजीशन में रहें और फिर दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

चक्रासन

लंबाई बढ़ाने के लिए आप चक्रासन कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों और पैरो को एक सीध में रखें। अब पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। दोनों पैरों पर वजन डालते हुए कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर दोनों हाथों पर भी अपना वजन डालें और कंधों को ऊपर उठा लें। जमीन से शरीर को उठाते समय अपने हाथ और पैर को पूरी सीध में रखें।

 

Related Articles

Back to top button