ब्रेकिंग
वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही... पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रेम बाईसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट: आंतें पड़ गई थीं लाल, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर ने पुलिस पूछताछ मे... ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें अमजद खान मर्डर केस: रमजान में गला रेतकर की थी हत्या, अब पूरे परिवार को मिली उम्रकैद की सजा। दिल्ली मर्डर केस: मासूम बेटे का कत्ल कर पिता ने लिया पत्नी से बदला, आरोपी वाजिद ने पुलिस के सामने कब... Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक...
मनोरंजन

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की वजह सेपरिवार को आज भी मिलता है फैंस का प्यार

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रहे हैं। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिल में वह अब भी जिंदा हैं। सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री सहित तमाम फैंस सदमे में आ गए थे। सिद्धार्थ की मौत का सबसे गहरा सदमा उनकी मां रीता शुक्ला और शहनाज गिल को लगा था, क्योंकि दोनों अभिनेता के सबसे करीब थे। सिद्धार्थ के जाने के बाद भी फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं और आज भी अपना भरपूर प्यार लुटाते हैं। इस बात का खुलासा खुद उनकी मां रीता शुक्ला ने किया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को शुक्रिया अदा करती नजर आईं। सिद्धार्थ की मां ने बताया कि आज तक अभिनेता को और उन्हें फैंस का प्यार मिल रहा है। उन्होंने फैंस की ओर से खुद को इतना प्यार मिलने की वजह का खुलासा किया। रीता शुक्ला का यह वीडियो देखकर फैंस भी भावुक हो गए।

सिद्धार्थ शुक्ला की मां को फैंस रीता मां कहकर पुकारते हैं। सिद्धार्थ के जाने के बाद भी उनकी मां को फैंस खूब प्यार करते हैं। हाल ही में रीता शुक्ला को एक लाइव सेशन में देखा गया। उनसे पूछा गया कि आप सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कुछ कहना चाहती हैं? उन्होंने कहा, ‘मैं यही बोलना चाहूंगी कि आप सबको बहुत प्यार करती हूं। आप सबका संदेश मुझे मिलता है। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि इतने लोग मुझसे प्यार करते हैं और इसका कारण सिर्फ सिद्धार्थ हैं।’

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। यूजर्स रीता मां पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही, सिद्धार्थ के पुराने वीडियो को साझा कर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था। वह 2 सितंबर 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

 

Related Articles

Back to top button