ब्रेकिंग
फांसी vs इंजेक्शन: मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- 'निर्भया के दोषियों को लट... करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन, सरकारी संपत्ति को बताया... शिंदे गुट का सीधा वार: श्रीकांत बोले- 'UBT और MNS सिर्फ बयानबाजी करते हैं, मराठियों के नाम पर सिर्फ ... कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, मुख्य आरोपी इंदुभ... दिवाली पर खपाने की तैयारी! फरीदाबाद में 222 पेटी अवैध शराब जब्त, गोदाम में टाइल्स के नीचे छिपा रखा थ... धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा: किसानों को 'सोलर पंप' की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी, खेती होगी आसान बांके बिहारी का 'खजाना' खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे स... बिहार चुनाव का रण! पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी ... संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, धुआं देख मची अफरा-तफरी, 6 दमकल गाड़ियां मौके प... धनतेरस से पहले पटाखा बाजार में भीड़, बच्चों के लिए नए वरायटी के क्रेकर्स
विदेश

96 साल की उम्र में तैराकी में गोल्ड मेडल जीता

वाशिंगटन । वाईएमसीए मास्टर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता 2022 की स्वर्ण पदक विजेता जूड़ी 96 साल की हैं। 2023 में रूस के पीटर्स वर्ग में होने वाली सीनियर नेशनल गेम्स की तैयारी कर रही है। उनकी इच्छा है,कि वह इस प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल करें। 96 साल की उम्र में भी वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने 100 वर्ष तक जीने की इच्छा जताई है।

1926 में पैदा हुई जूड़ी ने 61 साल की उम्र में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके पहले वह सेल्स एंड एडवरटाइजिंग सेक्टर के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुई थी। 96 साल की उम्र में भी वह हर तरीके से फिट हैं। उन्हें संगीत पसंद है। वह अपने आप को हमेशा जवान महसूस करती हैं। अभी भी नए-नए दोस्त बनाती हैं। नई नई चीजों से जुड़ती हैं। दिमाग और शरीर से रोज मेहनत कराती हैं। उपन्यास पढ़ती है। सुडोकू जैसे गेम रोजाना खेलती हैं। लंच और डिनर भी साथियों के साथ करती हैं। हमेशा हंसी मजाक और अपने दिमाग को प्रसन्न रखती हैं। अभी भी वह अपने आप को हर स्तर पर सक्रिय रखती हैं। 96 साल की उम्र में साइकिल चलाती हैं। बच्चों को स्विमिंग का प्रशिक्षण देती हैं। हमेशा युवाओं की तरह सोचती, और काम करती हैं।

96 साल की उम्र में उनकी यह सक्रियता, जुनून,उनका स्वास्थ्य सभी को आश्चर्य में डालता है। वह अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां और फल का उपयोग खाने में ज्यादा उपयोग करती हैं। स्वस्थ
रहने के लिए खूब पैदल चलती हैं। सप्ताह में 3 दिन तैरती हैं। रोजाना साइकिल चलाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह हर समय अपने आप को प्रसन्न रखती हैं।

Related Articles

Back to top button