ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

मतदाता सूची में गलत नामों की होगी जांच

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक फरमान जारी किया है। इसमें उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर बारीकी से मतदाता सूची जांचने को कहा है, ताकि सूची में से गलत नामों को हटाया जाए सके। इसके लिए उन्होंने कानूनी प्रक्रिया अपनाने के आदेश दिए हैं।
हर चुनाव में कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट फेल ही रहता है। इस कारण कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ता है। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट मजबूत हो और कांग्रेस को हार का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने पिछले दिनों जिला, शहर अध्यक्षों, जिला प्रभारी व सह प्रभारियों, जिला संगठन मंत्री, मतदाता सूची कार्य प्रभारी और मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को भोपाल में तलब करके मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता से करने को कहा था। साथ ही बूथ एजेंट को अभी से सक्रिय करने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों को सौंपी थी, क्योंकि चुनाव में बूथ पर एजेंट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
नाथ ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक फरमान जारी किया। इसके चलते उन्होंने कांग्रेसियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूचियों की बारीकी से जांच करें और उसमें शामिल गलत नामों को हटाने के लिए उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करें, ताकि चुनाव के पहले सही मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने इस कार्य में मंडलम, सेक्टर और बूथ कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने को कहा। साथ ही मतदाता सूची से फर्जी नाम हटवाने, पात्र व युवाओं के नाम सूची में जुड़वाने का कांग्रेसियों से कहा गया है। उच्च न्यायालय ने इंदौर जिले में मतदाता सूची के संबंध में लोक सूचना आयुक्त द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार मतदाता सूचियों से जुड़े दस्तावेज याचिकाकर्ता दिलीप कौशल व रवि गुरनानी को देने के निर्देश दिए हैं। एक ही जिले में साढे तीन लाख फर्जी मतदाताओं का होना प्रदेशाध्यक्ष नाथ ने गंभीर बताया है। उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि सूची से फर्जी नामों को हटाया जाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस बात की जांच होना भी जरूरी है कि आखिर किस तरह से इतनी बड़ी संख्या में फर्जी नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए। साथ ही यह भी पता लगाने की जरूरत है कि वाकई यह नाम फर्जी थे या नहीं थे।

Related Articles

Back to top button