ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...
खेल

India vs Bangladesh: मोहम्मद शमी ने की धारदार गेंदबाजी, पहले टेस्ट में रहा तेज गेंदबाजों का बोलबाला

नई दिल्ली। इंदौर टेस्ट में मिली जीत में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी दमदार रही। खास तौर से मोहम्मद शमी ने खूब प्रभावित किया। मो. शमी (Mohammed Shami) इन दिनों कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और वो ना सिर्फ रन रोक रहे हैं बल्कि विकेट निकालने में भी आगे रहते हैं। शमी ने ना सिर्फ पहली पारी बल्कि दूसरी पारी में भी विकेट लिए और इस टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। उन्होंने इस टेस्ट मैच में 20 में से कुल 7 विकेट लिए।

ऐसी रही शमी की गेंदबाजी, सात बल्लेबाजों को किया आउट

मो. शमी की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। वो कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और उसका नतीजा भी टीम को मिल रहा है। टीम की इस जीत में शमी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने मैच की पहली पारी में 13 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि पांच ओवर मेडन फेंके। पहली पारी में उन्होंने बांग्लादेश के सबसे अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को भी आउट किया था। इसके बाद इस टेस्ट की दूसरी पारी में भी शमी की धारदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने 16 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लिए। इस तरह दोनों पारियों में उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए। वैसे दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन भारत में टेस्ट क्रिकेट में तीसरा बेस्ट प्रदर्शन रहा।

Best figures for Shami in home Tests

-5/35 vs SA Vizag 2019/10

-5/47 vs WI Kolkata 2013/14 – debut test

-4/31 vs Ban Indore 2019/20 *

-4/71 vs WI Kolkata 2013/14 – debut test

 पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों ने मारी बाजी

पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने स्पिनर ने मुकाबले ज्यादा विकेट निकाले और टीम की जीत को पक्का किया। इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर भारतीय तेज गेंदबाजों ने कुल 14 विकेट लिए जबकि स्पिनर के हिस्से सिर्फ 5 विकेट ही आए। बांग्लादेश का एक बल्लेबाज रन आउट हुए। स्पिनर के तौर पर अश्विन ने पांच विकेट लिए जबकि जडेजा अनलकी रहे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पहले टेस्ट में 3 विकेट, उमेश यादव ने 4 विकेट जबकि शमी ने कुल 7 विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button