ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
खेल

अंपायर से उलझे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैटिंसन, बोर्ड ने सस्पेंड कर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से किया बाहर

ब्रिसबेन। खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैया रखने वाली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनुशासन बनाए रखने के लिए एक और कड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को मैच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने का दोषी करार देते हुए उनको पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच से बाहर कर दिया है।

रविवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया और 1 मैच से सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से उन्हें बाहर करने का फैसला लिया।

ऑस्ट्रेलिया की एक क्रिकेट वेबसाइट के मुताबिक पैटिंसन को लेवल 2 का दोषी पाया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक घरेलू मैच के दौरान पैटिंसन को कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया है। शेफील्ड शिल्ड के मैच के पिछले हफ्ते क्वींसलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया। पिछले 18 हफ्ते में पैटिंसन ने तीसरी बार कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ा है। जिसकी वजह से उनके उपर एक मैच का प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है “पैटिंसन की तरफ से विरोधी टीम और अंपायर के घटना के बाद मांगी गई माफी से इसको लेकर लिए गए फैसले में बदलाव नहीं किया जा सकता है।”

वहीं इस बारे में तेज गेंदबाज पैटिंसन ने कहा, “मैंने उस एक पल में गलती कर दी, मुझे तुरंत ही इस बात का एहसास हुआ और मैंने इसके लिए उसी वक्त माफी मांगी। अंपायर और विरोधी खिलाड़ियों से इस बात के लिए माफी मांगी। मैंने गलती की और इस बात को मैं स्वीकार करता हूं और सजा भी मंजूर है। मुझे एक टेस्ट मैच से दूर रहना पड़ेगा। यह फैसला करने के पीछे की वजह है गलती मेरी है।”

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button