ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
लाइफ स्टाइल

जड़ से खत्म होगा जॉन्डिस, इन 5 जूस का करें सेवन….

जॉन्डिस यानी पीलिया रोग संक्रमण की वजह से होती है। दरअसल, यह बीमारी दूषित पानी और खाना खाने से हो सकती है। अगर समय पर इस बीमारी का इलाज न किया जाए, तो मरीज के लिए खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है। इस बीमारी में लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है और भूख भी कम हो जाती है, त्वचा का रंग भी पीला हो जाता है। अगर आप भी जॉन्डिस से ग्रसित हैं, तो डाइट में कुछ बदलाव कर इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पीलिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं।

1. मूली का जूस

जॉन्डिस के मरीजों के लिए मूली का जूस बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसमें मौजूद सोडियम, फॉस्फोरस, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इससे जूस तैयार करने के लिए मूली की हरी पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर इसे छान लें। जब यह गुनगुना हो जाए, तो सेवन कर सकते हैं।

2. गन्ने का जूस

गन्ने का जूस पीलिया के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह लिवर को मजबूत करने में मददगार है। जिन लोगों को पीलिया की समस्या है, डाइट में गन्ने का जूस जरूर शामिल करें, जो तेजी से ठीक होने में मदद कर सकते हैं।

3. आंवले का जूस

आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। अगर आप जॉन्डिस से जूझ रहे हैं, तो आंवले का चूर्ण या जूस का सेवन कर सकते हैं।

4. टमाटर का जूस

टमाटर में विटामिन-सी, पोटैशियम, लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पीलीया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए टमाटर के रस में सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाएं। रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

5. नींबू का रस

नींबू विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट का रिच सोर्स है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। जिन लोगों को जॉन्डिस की समस्या है, नियमित रूप से गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। चाहें तो इसमें सेंधा नमक या काली मिर्च भी डाल सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button