ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
राजस्थान

बदमाशों ने कारोबारी और उसकी साथी को किया अगवा

जयपुर| जयपुर में एक कारोबारी को उसकी महिला साथी के साथ बदमाशों ने अगवा कर लिया। बदमाशों ने कारोबारी से एक करोड़ रुपये की फिरोती की मांग की। 10 लाख रुपये देने पर बदमाशों ने कारोबारी को छोड़ दिया, लेकिन उसकी महिला साथी अभी भी उनके कब्जे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले ने जयपुर को हिला कर रख दिया है।  बदमाश बंदूक दिखाकर कारोबारी और उसके साथ एक युवती को अगवा कर ले गए। बंधक बनाकर चलती गाड़ी में दोनों के साथ जमकर मारपीट की। 10 लाख रुपए में सौदा होने पर बदमाशों ने पैसे लेकर कारोबारी को छोड़ा दिया, लेकिन युवती अभी भी उनके कब्जे में है

पुलिस के अनुसार विकास कुमार महेंडा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद का अपहरण हुआ था। विकास पालडी मीना खोह नागोरियान का रहने वाला है। उसका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। 25 फरवरी की शाम उसकी धर्म बहन आरोही ने कॉल कर उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद वह बहन से मिलने मानसरोवर स्थित होटल हयात रेजिडेंसी के सामने पहुंचा। यह से वापस लौटकर उसने बहन को उसके घर छोड़ा। रात करीब 10:30 बजे वह जैसे ही गाड़ी के पास आया तो 4-5 लोगों ने कनपटी पर गन लगाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान बदमाश उसकी धर्म बहन की सहेली को भी अगवा कर अपने साथ ले गए।

आंखों पर पट्टी और मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी में बैठाया गया। इस दौरान दोनों के साथ जमकर मारपीट भी की गई। 26 फरवरी की सुबह बदमाशों ने उनसे एक करोड़ की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। पानी पीने के बहाने विकास ने आंखों की पट्टी खुलवाई तो उसने सड़क किनारे लगे साइड बोर्ड पर थानागाजी लिखा देखा। यहां नारियल पानी दिलाकर बदमाश उन्हें शाहपुरा एरिया से विराट नगर अलवर पहाड़ों पर ले गए। जहां 1 करोड़ की फिरौती के लिए उसकी खूब पिटाई की गई।

बदमाशों ने कारोबारी को बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। उसे धमकाया कि अगर FIR दर्ज कराई तो 15 दिन के अंदर दोबारा उठा लेंगे और फिर सीधे गोली मारेंगे। बदमाशों ने उसकी गाड़ी में रखे 2.38 लाख रुपये निकाल लिए। एटीएम से बैंक अकाउंट से भी पैसा निकाला। सोने की चेन, अंगूठी, जेब में रखे 91 हजार और डॉक्यूमेंट भी लूट लिए। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मानसरोवर में तीसरे आदमी से 10 लाख रुपये दिलवाने के बाद शाम करीब 4 बजे उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद वह रात करीब 11 बजे अपने घर पहुंचा।

पीड़ित कारोबारी ने 27 फरवरी को मुहाना थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बदमाशों ने जिस लड़की का किडनैप किया गया, उसे अभी तक नहीं छोड़ा है। वह लड़की को चार महीने से जानता है। बदमाशों ने कारोबारी की गाड़ी को बहरोड इलाके में छोड़ा था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। पुलिस अगवा की गई लड़की के बारे जानकारी जुटाकर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्द से जल्द बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button