ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी, खरगे ने पूछा कब तक यह लूट जारी रहेगी 

नई दिल्ली । वाणिज्यिक तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर दर में वृद्धि के कुछ दिनों बाद, अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की संशोधित दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। इस संशोधन से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अब बुधवार से 1103 रुपये का हो जाएगा। वहीं संशोधित वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी अब 2,119.50 रुपये है, क्योंकि 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की वृद्धि की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग शहरों में संशोधित दरें अलग-अलग हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘लूट के फरमान’ कब तक जारी रहने वाले हैं।
खरगे ने ट्वीट किया, रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे हुए। जनता पूछ रही है, अब कैसे बनेगी होली के पकवान, कब तक जारी रहेगी, लूट के ये फरमान? कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज करते हुए कहा, मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान! उल्लेखनीय 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

Related Articles

Back to top button