ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
राज्य

पेट्रोल पंप से हजारों की लूट, देर रात नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात

पंजाब | अबोहर में हनुमानगढ़ रोड स्थित गांव रामसरा में गुरुवार रात कार सवार नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से हजारों रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। घटना का पता चलते ही थाना बहावववाला पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पंप कर्मचारी सोनू यादव पुत्र धर्मराज निवासी रामसरा ने बताया कि गुरुवार रात रामसरा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोश युवक कार में सवार होकर आए जिनमें से दो कार से नीचे उतरे। उन्होंने आफिस के बाहर खडे़ काका सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव दुतारांवाली पर पिस्टल तानते हुए कैश मांगा। जबकि दूसरा लुटेरा आफिस में घुस गया और वहां टेबल में रखे 27 हजार 690 रुपये उठा लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होनें इस बात की सूचना पंप मालिक और पुलिस को दी, जिस पर थाना बहाववाला पुलिस ने अज्ञात चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button