ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया और कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. सतीश दिल्ली में थे जब एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा.

बॉलीवुड एक्टर और सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनकी मौत की पुष्टि की. उन्होंने बताया सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित आवास पर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा. अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे. फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. उन्होंने काफी समय दिल्ली में बिताया और साल 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीखे. उनके परिवार की बात करें तो साल 1985 में उन्होंने शशि कौशिक संग सादी की थी और उनके दो बच्चे थे. उनका बेटा शानू कौशिक 1996 में सिर्फ दो साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गया था. इसके बाद एक्टर ने साल 2012 में सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का स्वागत किया.

सतीश कौशिक ने एक्टिंग में साल 1983 में फिल्म जाने भी दो यारों से शुरुआत की थी. इसके अलावा वो ‘मिस्टर इंडिया’ और साजन चले ससुराल, आंटी नंबर वन जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे. एक्टिंग के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी कई हिट फिल्में दीं जिनमें सलमान खान की तेरे नाम, क्योंकि, हम आपके दिल में रहते हैं शामिल हैं.

गृहमंत्री अमित शाह ने सतिश कौशिक को दी श्रद्धांजलि
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी सतिश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान, उनकी आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना. ओम शांति”.

अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि
अजय देवगन ने एक्टर सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”सतीशजी (कौशिक) के निधन की दुखद खबर से नींद खुली. मैंने ऑन और ऑफ स्क्रीन उनके साथ हंसी-मजाक किया है. उनकी उपस्थिति ने एक फ्रेम भर दिया. जिंदगी में भी हम जब भी मिले वो मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आए. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं. RIP सतीश जी🙏.”

11 बजे शुरू होगा पोस्टमार्टम
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को फिलहाल दिल्ली के दीनदयाल  हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है. दिन में करीब ग्यारह बजे उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा. जिसके बाद शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा. इसके बाद उनकी बॉडी को मुंबई ले जाया जाएगा.

दीनदयाल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
सतीश कौशिक की पार्थिव शरीर फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है. अब वहां से निकालकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल ले जाया जाएगा. जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा.

मधुर भंडारकर ने किया सतीश कौशिक को याद
मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर सतीश कौशिक को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ”मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं, जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

महान इंसान और बेहतरीन दोस्त खो दिया- सुभाष घई
फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन सुभाष घई ने भी सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ”यह बहुत ही दुखद है कि हमने अपना एक सबसे अच्छा दोस्त डियर सतीश खो दिया – एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा सबसे खराब संकट में भी हंसता रहा और  अपने बुरे वक्त में भी सबके साथ खड़ा रहा. एक महान कलाकार, महान इंसान, बेहतरीन दोस्त. हमें इतनी जल्दी इतनी जल्दी छोड़ गए.”

हंसल मेहता ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम के जरिए सतीश कौशिक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ”सतीश जी समझ नहीं आ रहा है कि कैसे कहूं की आपकी बहुत याद आएगी. अच्छे किरदारों के लिए आपकी भूख, कहानियों के लिए आपका जुनून, जिंदगी के लिए आपका प्यार…हमारी फिल्म एक डायरेक्टर की मौत अब फिल्म नहीं रही.. ओम शांति.”

कंगना रनौत ने व्यक्त किया दुख
सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे. सतीश कौशिक की मौत की खबर सुन कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सतीश कौशिक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”इस दर्दनाक खबर के साथ सुबह हुई. वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छे और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में डायरेक्ट करके बहुत अच्छा लगा. उनकी कमी खलेगी, ओम शांति.”

अनुपम खेर ने दी थी मौत की खबर
सतीश कौशिक के बेहद करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनकी मौत की खबर एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए साझा की. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मौत आखिरी सत्य है लेकिन ये कभी तुम्हारे लिए लिखना पड़ेगा सपने में भी नहीं सोचा था. उन्होंने लिखा, ‘जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !!जिंदगी अब कभी पहले जैसी नहीं रहेगी तुम्हारे बिना सतीश! ओम् शांति!”

रंगों भरा था सतीश कौशिक का आखिरी पोस्ट
सतीश कौशिक की अचानक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है. मौत से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी और इस दौरान की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली. इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई. सभी को हैप्पी होली.

Related Articles

Back to top button