ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
उत्तरप्रदेश

वाराणसी में कहीं कुएं से पानी निकालते दिखे लोग तो कहीं सड़क किए जाम, मचा हाहाकार

बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वाराणसी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कई गांवों में बीस से तीस घंटों से आपूर्ति ठप है। पीने को पानी भी नहीं मिल रहा।

रविवार की सुबह होते ही लोगों का गुस्सा फूटा और लोग सड़कों पर आ गए।

भदैनी बिजली उपकेंद्र के सामने जनता ने चक्काजाम कर दिया।

बिजली गुल होने से परेशान महिलाओं ने भदऊं चुंगी रोड पर भी जाम लगाया। जिससे कैंट से मुगलसराय मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ।

बिजली नहीं होने से पानी की भी समस्या बनी हुई है। उत्तरी ककरमत्ता और लल्लापुरा क्षेत्र में लोगों ने कुएं को सहारा बनाया।

वहीं, बिजली ना रहने के कारण लोग स्नान करने तुलसी और अस्सी घाट पहुंचे।

मंडुवाडीह क्षेत्र में नीलम वाटिका में लोग इन्वर्टर से मोबाइल चार्ज करवा रहें हैं। शुल्क 10 रुपये प्रति घंटा लिया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button