ब्रेकिंग
Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बावजूद भी हो रहा इस्तेमाल

एक जुलाई 2022 से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के 20 उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बावजूद हर जगह इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। राजधानी में भी बिना रोक-टोक के सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पाद प्रयोग हो रहे हैं। हालात यह है कि लोगों की शिकायतों में भी सिर्फ 25 प्रतिशत को ही हल किया जा सका है। सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की गुरुवार शाम जारी की गई स्टेट आफ इंडियाज एनवायरमेंट रिपोर्ट- 2023 में यह दावा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सीएसई ने दिल्ली समेत 16 राज्यों में जुलाई से दिसंबर 2022 के बीच एक सर्वे किया था। इसमें लोगों से पूछा गया कि क्या उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पाद दिख रहे हैं? दिल्ली में 12.24 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें यह उत्पाद दिख भी रहे हैं और मिल रहे हैं।

सर्वे में यह भी बात सामने आई कि प्रतिबंधित उत्पादों में कैरी बैग और स्ट्रा सबसे अधिक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अप्रैल 2022 में सिंगल यूज प्लास्टिक पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेसल मोबाइल एप लांच किया गया था।

Related Articles

Back to top button