ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मनोरंजन

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस लता सभरवाल

जाना माना टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है तो सभी को याद ही होगा। इस शो के सभी किरदार भी आपके जहन में होंगे। इस शो में अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री लता सभरवाल ने राजश्री के नाम से घर-घर में पहचान बनाई है। टीवी के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लता भरवारल की हालत इन दिनों ठीक नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और फैंस से अपने लिए दुआ करने की भी अपील की है।

लता सभरवाल को हुई यह बीमारी

हाल ही में लता सभरवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के गले में गांठ बन गई है और अगर इसका इलाज समय पर नहीं कराया गया तो वह अपनी आवाज भी खो देंगी। उन्होंने बताया कि अभी कम से कम एक हफ्ते तक एक्ट्रेस को पूरी तरीके से खामोश रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तो यह शुरुआती स्टेज में है, लेकिन आगे जाकर गंभीर समस्या बन सकती है।

यूजर्स ने की स्वस्थ होने की कामना

अपनी पोस्ट में लता सभरवाल ने आगे लिखा, अगर मैंने इसका ख्याल नहीं रखा तो या मेरी आवाज बदल सकती है या फिर आवाज पूरी तरीके से जा भी सकती है। अभिनेत्री के पोस्ट के बाद दिया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं एक यूजर ने कहा, उम्मीद है आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगी और बहुत जल्द चहचहाती नजर आएंगी।

टीवी को कहा अलविदा

इस पोस्ट के बाद उन्होंने एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह लैपटॉप के सामने खामोश बैठकर अपना कुछ काम कर रही थीं।  बता दें कि लता सभरवाल टीवी की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। वह इन दिनों शॉर्ट फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button