ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ...
खेल

धोनी के भविष्य पर शास्त्री ने कहा, बस इस टूर्नामेंट का इंतजार है, इसके बाद…

कोलकाता : भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप-2019 जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन 15 मिनट में कहानी बदल गई और भारत को न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहां से चीजें और भी बदतर हो सकती थीं, लेकिन कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम ने अपनी राह नहीं छोड़ी। समय पर खिलाड़ियों को डांटने के अलावा शास्त्री उनको प्रेरित भी करते हैं और यही एक कारण है कि भारत की मौजूदा टीम की तुलना 1970-1980 की महान वेस्टइंडीज टीम से की जा रही है। भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी। इस सीरीज का आखिरी मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिन-रात प्रारूप में खेला गया था। मैच के बाद शास्त्री ने भारतीय टीम के कई पहलूओं को लेकर चर्चा की।

शास्त्री ने कहा कि विश्व कप की हार के बाद इस टीम ने दमदार वापसी की है जो इस टीम के बारे में काफी कुछ कहती है। कोच ने कहा, ‘‘मेरे लिए इस टीम ने जिस तरह से जुझारूपन दिखाया है वो बेहतरीन है। मैनचेस्टर में वो 15 मिनट के बाद से टीम ने दमदार वापसी की है। उसे पचा पाना आसान नहीं था। बीते तीन महीनों में टीम ने जो जुझारूपन दिखाया है वो अविश्वस्नीय है। इसलिए मैं कहता हूं कि अगर आप पांच-छह साल पीछे देखते हैं तो यह एक ऐसी टीम है जो सभी प्रारूप में निरंतर रही है।’’ अतीत को बदला नहीं जा सकता, लेकिन आगे की मंजिल पर अगले साल होने वाला टी-20 विश्व कप है और अगर उसमें जीत मिलती है तो यह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम अजेय के तमगे को और मजबूत करेगी, लेकिन उससे पहले सवाल यह है कि क्या टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे ?

कोच ने कहा कि सभी को इसके लिए आईपीएल का इंतजार करना चाहिए। कोच के मुताबिक, ‘‘यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट होगा, क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि आईपीएल के बाद आपकी टीम लगभग तय हो जाएगी। साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि कौन कहां है इस बारे में कयास लगाने के बजाए आईपीएल तक का इंतजार करें। इसके बाद ही आप फैसला करने की स्थिति में होंगे कि देश में सर्वश्रेष्ठ 17 कौन हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button