ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
पंजाब

मजीठिया पर कार्रवाई के बाद CM मान की बड़ी चेतावनी, LIVE होकर किया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान जारी है और पंचायतें भी नशा तथा नशा तस्करों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “नशे के मामलों में मैं किसी पर तरस नहीं खाऊंगा, किसी पर रहम नहीं करूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। मैं पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हूं और उनका कर्जदार हूं जिन्होंने मुझे इस पद पर बैठाया है।” उन्होंने साफ कहा कि हम राजनीतिक रसूख वाले आरोपियों को भी नहीं छोड़ेंगे और किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी तैयारी और पक्के दस्तावेज़ों के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। बड़ी मछलियों को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा जो पहले यह कहते थे कि पंजाब सरकार सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ती है और बड़ी मछलियों को हाथ नहीं लगाती। अब वही नेता कल से हमारी कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि वे भी नशा कारोबार में शामिल रहे हैं। अब वे पंजाबियों को क्या जवाब देंगे?” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “शायद ये लोग मुझे भी नुकसान पहुंचाना चाहते हों, लेकिन मुझे इसका कोई डर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों ने लोगों के घर उजाड़कर जो आलीशान कोठियां बनाई थीं, उन पर बुलडोज़र भी चलाया गया है। इस समय छोटे नशा तस्करों को जेल में डाला जा रहा है और जल्द ही बड़े तस्करों की बारी भी आने वाली है। हम सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हैं और यह मुहिम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि जो पुलिस कर्मचारी नशा तस्करों से मिले हुए थे और छापेमारी से पहले ही उन्हें जानकारी दे देते थे, उनके भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। अभी यह अभियान पूरी ताकत से चल रहा है और हमें लोगों के फोन आ रहे हैं कि नशा कारोबार में काफी फर्क पड़ा है। अब नशा तस्करों के लिए आसानी से नशा बेचना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, “हम इस लड़ाई में पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं और किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।”

Related Articles

Back to top button