ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
पंजाब

पंजाब के स्कूलों में 1 August से लगेंगी ये Classes, पढ़ें नई Update

लुधियाना: स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) पंजाब ने सत्र 2025-26 के लिए मिशन समर्थ 3.0 को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्रिंसीपलों, बी.पी.ई.ओ., और स्कूल प्रमुखों को भेजे गए हैं। इसके तहत गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही कक्षा तीसरी से 8वीं तक के बच्चों का सीखने का स्तर परखा जाएगा। गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई महीने के पहले हफ्ते में गणित, पंजाबी और इंगलिश विषयों में बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस मूल्यांकन के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि बच्चा लैवल-1, लैवल-2 या लैवल-3 में आएगा।मूल्यांकन से पहले 1 से 6 जुलाई तक बच्चों को पिछली ग्रुपिंग के अनुसार बैठाकर रिवीजन करवाई जाएगी ताकि वे मूल्यांकन के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

प्रगति चार्ट और नई ग्रुपिंग होगी जरूरी
मूल्यांकन
 के बाद बच्चों की नई ग्रुपिंग की जाएगी और कक्षा में प्रगति चार्ट लगाना अनिवार्य होगा। इस चार्ट में बच्चों की बेसलाइन, मिडलाइन, जुलाई मूल्यांकन और एंडलाइन मूल्यांकन का रिकॉर्ड होगा। इससे बच्चों की पढ़ाई में लगातार हो रही प्रगति को देखा जा सकेगा।

वर्कशीट्स और रिमीडियल क्लासेस की योजना तैयार
पढ़ाई
 को बेहतर बनाने के लिए गणित, पंजाबी और इंग्लिश की लेवल-वाइज वर्कशीट्स 15 जुलाई से स्कूलों को भेजी जाएंगी। कक्षा छठी और 7वीं के लैवल-1 और लैवल-2 के बच्चों के लिए-1 अगस्त से 31 अगस्त तक पहले 2 पीरियड में रिमीडियल क्लासेज चलेंगी। इन क्लासेज में हैड ऑफिस द्वारा भेजी गई वर्कशीट्स से ही पढ़ाया जाएगा।

रोज़ का टाइमटेबल कुछ इस प्रकार होगा
सोमवार : पहला पीरियड – पंजाबी, दूसरा – गणित
मंगलवार : पहला – पंजाबी, दूसरा – गणित
बुधवार : पहला – इंग्लिश, दूसरा – पंजाबी
वीरवार : पहला – इंग्लिश, दूसरा – पंजाबी
शुक्रवार : पहला – गणित, दूसरा – इंगलिश
शनिवार : पहला – गणित, दूसरा – इंगलिश

कक्षा 8वीं के लैवल-1 बच्चों के लिए अलग शैड्यूल
कक्षा 
8वीं के लेवल-1 के विद्यार्थियों के लिए 10 जुलाई से 31 जुलाई तक पहले पीरियड में रिमीडियल क्लासेज लगेंगी। इसमें भी केवल वही वर्कशीट्स करवाई जाएंगी जो हैड ऑफिस द्वारा भेजी जाएंगी। लैवल 2 और लैवल 3 के बच्चों को सामान्य पाठ्यपुस्तक आधारित काम करवाया जाएगा। कक्षा तीसरी से 8वीं तक के बच्चों का बायमंथली टैस्ट-1 जुलाई में ही होगा। यह टैस्ट उन्हीं टॉपिक्स से होगा जो मिशन समर्थ 3.0 के अंतर्गत पढ़ाए गए होंगे।

Related Articles

Back to top button