ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
उत्तरप्रदेश

सराफा मंडी में रोज खपता है कोलकाता और नेपाल से आया तस्करी का सोना

बाजार में सोने की रिफाइनरी (गलाने) का काम करने वाले अपंजीकृत व्यापारी इसे खपाते हैं। तस्कर से व्यापारी एक या दो घंटे का समय लेते हैं और बिचौलियों के माध्यम से फुटकर और थोक दुकानों पर इसे बेचवा देते हैं और तस्करी कर लाने वाले को तय धनराशि दे देते हैं।

गोरखपुर शहर के सोने की मंडी हिंदी बाजार में रोजाना कोलकाता और नेपाल से तस्करी कर लाया गया करीब 20 किलो सोना खप जाता है। शादी-विवाह के समय यह खपत बढ़कर 50 किलो के आसपास हो जाता है। मंडी के सूत्र बताते हैं कि तस्करी कर लाया गया अवैध सोना हिंदी बाजार में ही खपता है, फिर बिचौलिए फुटकर दुकानों तक इसे पहुंचाते हैं।

सोने का भाव सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एमसीएक्स चैनल पर प्रतिदिन खुलता है। यह भाव भारतीय सोने का होता है। दरअसल, इसी भाव के बाद अवैध कारोबार करने वाले सोने की बोली शुरू करते हैं।

चूंकि, बिना कागज या लिखा-पढ़ी के सोने को विदेश से लाया जाता है, लिहाजा तस्करी के सोने के भाव को भारतीय सोने के भाव से तीन लाख रुपये प्रति किलो सस्ता तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर भारतीय सोने का दाम अगर 60 लाख रुपये प्रति किलो है तो तस्करी का सोने का भाव 57 लाख रुपये होगा, यानी तीन लाख की कमाई।
रिफाइनरी करने वाले खपाते हैं
बाजार में सोने की रिफाइनरी (गलाने) का काम करने वाले अपंजीकृत व्यापारी इसे खपाते हैं। तस्कर से व्यापारी एक या दो घंटे का समय लेते हैं और बिचौलियों के माध्यम से फुटकर और थोक दुकानों पर इसे बेचवा देते हैं और तस्करी कर लाने वाले को तय धनराशि दे देते हैं। यह सोना बिना मार्का और लिखापढ़ी के प्लेन बिस्कुट, टुकड़े या तरल तत्व में होता है। सोने का काला धंधा करने वाले दुकानदार उसी सोने से अलग-अलग डिजाइन का आभूषण तैयार करवाते हैं और फिर उस पर फर्जी हॉलमार्क लगवा देते हैं। इस तरह अवैध सोने को वैध करने का खेल खेला जाता है।

यहां संचालित होता है धंधा

सूत्रों के मुताबिक सराफा बाजार के हरबंश राम गली, बंगाली गली, चौधरी गली, घंटाघर से थोड़ा आगे बाएं तरफ की गली में अवैध सोना गलाने का काम होता है। कुल मिलाकर लगभग 28 से 30 दुकानें हैं, जहां विदेशों से तस्करी कर लाए गए सोने को गलाकर उसकी पहचान बदल दी जाती। इसके बाद इन्हें खपाया जाता है।

विदेशों से आता है सोना

बैंकाक, इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड के रास्ते से प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से अवैध सोना आता है। ये कोलकाता के माध्यम से सड़क या ट्रेन मार्ग से होकर शहर में आता है। जबकि, नेपाल से आने वाला अवैध सोना यूपी की कई सीमाओं से होकर गोरखपुर पहुंचता है।

सोने की गुणवत्ता का मानक

भारतीय सोना
24 कैरेट             99.50 टंच

विदेशी सोना
24 कैरेट             99.99 टंच

 

Related Articles

Back to top button