ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
दिल्ली/NCR

जेल में बंद शूटर ने मंगाए हथियार,सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

लारेंस बिश्नोई-संपत नेता गिरोह के बदमाशों को दिल्ली व पंजाब में हथियार सप्लाई करने जा रहे दो बदमाश आदित्य राजपूत उर्फ काका(22) और कुलदीप सिंह उर्फ माखन (29) को को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है। इनके कब्जे से आठ कीमती पिस्टल, आठ मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।पंजाब की जेलों में बंद बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि उनसे फिरोजपुर जेल में बंद संपत नेहरा गिरोह के शार्प शूटर सौरभ प्रताप सिंह उर्फ सन्नी द्वारा ने हथियार मंगवाए थे।

आरोपी हथियारोंं को मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। बुधवार को सूचना के बाद स्पेशल सेल एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर कर्मवीर व एसआई राजेश शर्मा की टीम ने आरोपियों को मायापुरी चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आदित्य राजपूत पंजाब के अमृतसर जिले के गांव सियाता और आरोपी कुलदीप सिंह गांव गुरु नानकपुरा का निवासी है।

लारेंस बिश्रोई- संपत नेहरा गिरोह की रंजिश देवेंद्र बंबिहा गिरोह से चल रही है। इन दोनों गिरोह की गैंगवार में पंजाब व अन्य राज्यों में काफी लोग मारे जा चुके हैं। आदित्य शूट सन्नी का सगा भाई है। सन्नी के खिलाफ पंजाब में हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही, एनडीपीएस एक्ट, पुलिस की कस्टडी से भगाने और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

 

Related Articles

Back to top button