ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मध्यप्रदेश

हनुमानताल में अवैध निर्माण तोड़ने पर हंगामा, जेसीबी के सामने लेट गया अतिक्रमणकारी

जबलपुर ।  हनुमानताल क्षेत्र अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास अवैध निर्माण तोड़ने गए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के सामने अतिक्रमणकारी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जैसे ही निगम दस्ते ने जेसीबी से अवैध निर्माण तोड़ा चाहा वैसे ही अतिक्रमणकारी जेसीबी के सामने लेट गया। अतिक्रमण का पूरा परिवार भी निगम की कार्रवाई का विरोध करने सड़क पर उतर आया। मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों पहले तो उन्हें समझाने की कोशिश की फिर भी नहीं माने तो पुलिस ने मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर कार्रवाई में व्यवधान करने वालों को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण तोड़ दिया।

पूर्व में जारी किए गए थे नोटिस

नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सागर बोरकर ने बताया कि हनुमानताल खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले पप्पु गुप्ता द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था। बिना अनुमति के एक मकान का हिस्सा बढ़ा लिया। उक्त निर्माण तोड़ने के लिए पूर्व में अतिक्रमणकर्ता को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद भी उन्होंने अतिक्रमण नहीं तोड़ा तो कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं ने कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी से सख्ती बरतते हुए अवैध निर्माण के हिस्से काे तोड़ दिया गया।

नया पुल में भी चला बुल्डोजर

इसी तरह अशफाक उल्ला खां वार्ड में नया पुल के पास अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने बताया कि नयापुल के पास शफीक अहमद द्वारा अवैध निर्माण किया गया था। नोटिस भेजने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया तो शुक्रवार को कार्रवाई कर अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button