ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मनोरंजन

सुप्रीम कोर्ट ने दी सलमान को बड़ी राहत, इस फिल्म को लेकर नहीं होगी कोई कार्रवाई

बॉलीवुड दबंग सलमान खान अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Indias Most Wanted Bhai: Radhe’ और ‘दबंग 3’ के चलते भी चर्चा में हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा उनके फैंस को ये जानकर बेहद खुशी होगी कि, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उन्हें एक बड़े केस से राहत दी है।

दरअसल, फिल्म ‘लव यात्री’ के नाम पर आपत्ति जताने वाले केस में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। गुजरात में दर्ज केस में फिल्म का नाम नवरात्रि से मिलता हुआ रखने और त्योहार को गलत तरीके से दिखाने के लिए केस दर्ज हुआ था, सलमान खान इस फिल्म के निर्माता थे। बता दें कि सलमान खान ने लोगों की शिकायत के बाद अपनी फिल्म ‘लवरात्रि’ का नाम बदलकर ‘लवयात्री’ रखा था। दक्षिणपंथी संगठन, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ‘लवरात्रि’ को लेकर गुस्से में था। उनके अनुसार यह हिंदू त्योहार नवरात्रि के अर्थ को विकृत कर बनाया गया था।

इसके बाद बिहार की एक अदालत में फिल्म के सह-निर्माता सलमान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में कहा गया था कि फिल्म का यह शीर्षक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और अश्लीलता का बढ़ावा देता है। उसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नाम ‘लवरात्रि’ से बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button