ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

रोहित शर्मा ने अपनी पत्‍नी के साथ वीडियो कॉल पर आईपीएल 2023 खेलने के ख़ास मकसद का किया खुलासा

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स पर जीत दर्ज करने के बाद अपनी पत्‍नी रितिका से वीडियो कॉल पर बातचीत की। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान ने अपनी पत्‍नी से बात करते हुए स्‍वीकार किया कि वो अंत में इतने घबराए हुए थे कि आखिरी ओवर देखा नहीं और अंदर जाकर बैठ गए थे।

अरुण जेटली स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 19.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। यह मुंबई इंडियंस की मौजूदा आईपीएल में पहली जीत रही।

रोहित शर्मा ने किया खुलासा

रोहित शर्मा ने बातचीत के दौरान पत्‍नी रितिका से वादा किया कि वो आईपीएल 2023 का खिताब अपनी बेटी समायरा के लिए जीतेंगे। रितिका ने कहा- बधाई हो। समायरा ट्रॉफी देखकर बहुत खुश होगी। इस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया – हां मैं उसके लिए ट्रॉफी लेकर आऊंगा। रोहित ने फिर पूछा- तुम मैच कहां देख रही हो। इस पर रितिका ने जवाब दिया – हमारे कमरे में। मैं बहुत तेज चिल्‍लाई। मेरी आवाज जा चुकी है। बहुत ही रोमांचक मैच था। तुम कैसा महसूस कर रहे हो?

इस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया- मैं अच्‍छा महसूस कर रहा हूं। मैं अंदर गया। मैं आखिरी ओवर नहीं देखना चाहता था। मेरे नाखून गए। मैं आईपीएल में 15 सालों में ऐसे मैच देखते रहा हूं। मैंने ऐसा बहुत बार देखा है। तुम लोगों को मिस कर रहा हूं। मैं कल आप लोगों से मिलता हूं। रितिका ने जवाब दिया- हम भी आपको मिस कर रहे हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है।

 

Related Articles

Back to top button