ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

विश्व कप: मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है उनमें आर्चर की गति सबसे ज्यादा: अली

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने टीम के साथी जोफ्रा आर्चर को की तरीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक जितने गेंदबाजों का सामना किया है उनमें जोफ्रा आर्चर की गति सबसे ज्यादा है और वह ‘अच्छे बल्लेबाजों को भी कुछ अलग’ करने के लिए मजबूर करते है।

अली ने कहा, ‘जोफ्रा शानदार गेंदबाज है। वह अच्छे बल्लेबाजों को भी कुछ अलग करने पर मजबूर करते है, इस गति के साथ वह अविश्वसनीय है। मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है उसमें वह सबसे तेज गेंदबाज है। वह टीम को कुछ अलग देते है। वह कुछ रन लुटा भी दे तब भी हमारे लिए मैच विजेता खिलाड़ी है।’ उन्होंने कहा, ‘उनके टीम में होने से बड़ा अंतर पैदा होता है।’ इंग्लैंड की टीम का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ तीन जून को नाटिंघम में है।

आर्चर ने विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम में जगह बनाई और गुरुवार को टूर्नामेंट में शुरूआती मैच से पहले उन्होंने अपने करियर में सिर्फ तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में उनकी गेंदबाजी की गति 94 मील प्रति घंटे तक पहुंची और उन्होंने एडिन मार्कराम, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रासी वान डर दुसेन का विकेट चटकाया। आर्चर की तेजी से उठती गेंद पहले हाशिम अमला के हेलमेट से लगी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 207 रन पर समेट कर 104 रन से जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button