ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
खेल

विश्व कप: इंडीज के गेल और रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे

 वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने क्रिस गेल और आंद्रे रसेल की फिटनेस की चिंता को दूर करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को टीम के विश्व कप के दूसरे मुकाबले से पहले दोनों फिट हो जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को टीम के पहले मैच में गेल ने 33 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेल टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के भी लगाए।

विश्व कप में उन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा 40 छक्के लगाए हैं। उन्हें हालांकि रन दौड़ने में परेशानी हो रही थी और आउट होने के बाद पवेलियन जाते हुए वह थोड़ा लंगड़ा रहे थे। होल्डर ने उम्मीद जताई इस जीत (शुक्रवार) और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच के बीच का 5 दिन का समय चोट से उबरने के लिए काफी होगा। मैच में शॉट पिच गेंदों का शानदार तरीके से इस्तेमाल कर 2 विकेट चटकाने वाले रसेल ने भी उम्मीद जताई कि वह घुटने की चोट से उबर जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरे घुटने के पास ठीक होने के लिए काफी समय है और यह सामान्य हो जाएगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button