ब्रेकिंग
Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को... Raipur to Bilaspur Bus Fare: छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की मांग पर बस किराया महंगा, नई दरें 13 अक्टूबर... Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ... Kanker News Today: वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों के खतरे और तकनीकी खामियों के बीच पटवारियों का ...
देश

खराब रिजल्ट देने वाले टीचर्स को देनी पड़ेगी परीक्षा, फेल हुए तो आउट

भोपाल: प्रदेश में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पहली बार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी परीक्षा देनी होगी। शिक्षकों की योग्यता परखने के लिए यह परीक्षा ली जाएगी। ये परीक्षा उन स्कूलों के टीचर्स की होगी जिनके स्कूल का बोर्ड का रिजल्ट 30 फीसदी से कम है। शिक्षकों की यह परीक्षा 12 जून से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के आधार पर देखा जाएगा कि आखिर शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने लायक हैं या नहीं। अगर परीक्षा में शिक्षक के कम नंबर आते हैं या फेल हो जाता है तो ऐसे शिक्षकों को या तो बाहर किया जाएगा या फिर शैक्षणिक कार्य छो़ड़कर दूसरे काम में लगाया जा सकता है।

क्यों शुरु करनी पड़ी यह परीक्षा
सरकार बदलने के साथ ही शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग नियम सख्त कर रहा है। प्रदेश में लगातार आ रहे खराब रिजल्ट को देखते हुए यह कदम उठाना अनिवार्य था।  इस साल सिंगरौली,रीवा,ग्वालियर,सीधी,मुरैना,शिवपुरी,भिंड के स्कूलों का रिजल्ट खराब रहा। जिन स्कूलों का पिछले दो या तीन साल से ख़राब रिजल्ट आ रहा है उन स्कूलों की लिस्ट तैयार है। अब परीक्षा में पास फेल होने के बाद ही इन स्कूलों के शिक्षकों की भूमिका तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button