ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

भारतीय वायु सेना ने हटाए बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हवाई रूटों पर लगाए गए प्रतिबंध

नई दिल्लीः पाकिस्तान को व्यावसायिक विमानन सेवाओं के लिए हवाई क्षेत्र खोलने का संकेत देते हुए भारतीय वायु सेना ने घोषणा की कि बालाकोट हमले के बाद भारतीय हवाई क्षेत्र पर लगायी गयीं सारी अस्थाई पाबंदियों को हटा दिया गया है।

पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने इसी सप्ताह अपने हवाईक्षेत्र को बंद रखने की अवधि 14 जून तक बढ़ा दी थी। पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद 27 फरवरी को अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने 27 मार्च को नयी दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोल दिया था। भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘भारतीय वायु सेना द्वारा 27 फरवरी को भारतीय हवाई क्षेत्र में सभी हवाई मार्गों पर लगाये गये अस्थाई प्रतिबंधों को हटा दिया गया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button