ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

इंदौर में ई-मेल के माध्यम से स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अल कायदा कनेक्शन का दावा

इंदौर ।    शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मेल में लिखा है कि बम अल कायदा के पूर्व सदस्य द्वारा असेंबल किया गया है। तीन घंटे में फट जाएगा, जिसके बाद स्कूल संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

ई-मेल में लिखा है कि हमने स्कूल के अंदर एएनएफओ बम लगाए हैं। इसे अल कायदा के एक पूर्व सदस्य ने असेंबल किया था। वे तीन घंटे में विस्फोट करने के लिए तैयार हैं। हम विभिन्न इमारतों और असुरक्षित कैमरों के जरिए स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यदि कोई इन बमों को निष्क्रिय करने का प्रयास करता है तो वे स्वतः ही विस्फोटित हो जाएंगे।पुलिस के अनुसार जवाहर टेकरी स्थित दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हमारे पास शिकायत दर्ज कराई कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दौरान आफिस के मेल पर एक ई-मेल आया था, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button