ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
दिल्ली/NCR

हथियार के बल पर बदमाशों ने महिला दुकानदार से की लूटपाट

दिल्ली | कंझावला के सावदा इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक जनरल स्टोर पर धावा बोलकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाश महिला दुकानदार को हथियार के बल पर बंधक बनाने के बाद गहने और गल्ले में रखे हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए।छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी से वारदात में शामिल एक नाबालिग का सुराग मिला और पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद वारदात में शामिल पांच अन्य बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में तीन नाबालिग हैं।

पुलिस इनके कब्जे से दो पिस्टल, दो चाकू, 11 मोबाइल फोन, लूटे गए गहने, 9880 रुपये और एक स्कूटी बरामद की है।कुंदन देवी सावदा जेजे कालोनी इलाके में जनरल स्टोर चलाती हैं।14 अप्रैल की रात वह अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान छह बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पिस्टल और चाकू के बल पर पीड़िता को बंधक बनाकर उससे गहने और नकदी लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद डकैती का मामला दर्ज कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसके जरिए पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग की पहचान की। नाबालिग सावदा जेजे कालोनी का रहने वाला था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल अन्य बदमाशों का नाम बताया। पुलिस की टीम ने तुरंत सुभाष नगर स्थित एक झुग्गी में दबिश देकर सभी पांच बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्टल, दो चाकू, गहने, नकदी और चोरी की स्कूटी बरामद कर ली। इनके पास से चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान निलोठी निवासी विनय, नरेला निवासी बिजेंद्र और टिकरी खुर्द निवासी चेतन के रूप में हुई है।

 

Related Articles

Back to top button