ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
मध्यप्रदेश

भिंड में बबूल का पेड़ काटने को लेकर फायरिंग, आरोपी फरार

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले फूप थाना क्षेत्र में भदाकुर गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया और हवाई फायरिंग हुई जिससे गांव में अफरा – तफरी मच गई। घटना का कारण बबूल के पेड़ की डाली काटना बताया जा रहा है आरोपी मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बीच सड़क पर खड़ा होकर फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदाकुर गांव में रहने वाले रंजीत और श्रीकृष्ण के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

 विवाद का कारण रंजीत की छत से श्री कृष्ण के खेत में खड़े बबूल के पेड़ की डाली आ रही थी। रंजीत के परिवार ने बबूल की डाली अपनी तरफ से काट दी। जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया घटना रविवार की है और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, इस दौरान फायरिंग हो गई। श्री कृष्ण कुल्हाड़ी लेकर आए थे और उनका बेटा कट्टा लेकर आ गया, इस दौरान रंजीत बाल – बाल बच गए फायरिंग के चलते गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button