ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
मध्यप्रदेश

बैतूल जेल में बंद युवक ने की आत्महत्या, बैरक के बाथरूम में लटका मिला शव

बैतूल। मध्य प्रदेश की बैतूल जिला जेल की एक कोठरी में पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक पर पॉक्सो एक्ट के तहत दुराचार का एक मामला न्यायालय में चल रहा था तथा आरोपी जिला जेल में कैद था। ऐसा कहा जा रहा है कि जिला जेल में बंद कैदी ने अपने परिजनों से तंग आकर जेल में अपनी जान ले ली, लेकिन इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जेल अधिकारी योगेन्द्र तिवारी ने पंजाब केसरी को बताया कि पॉक्सो एक्ट के मामले के एक कैदी ने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या की। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद न्यायालय के जज जिला जेल पहुंचने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नाबालिग के संग दुराचार केस में 18 दिसंबर 2024 को जेल लाया गया था। मृतक का नाम संदीप उर्फ गोलू उम्र 28 वर्ष थी तथा वह बैरक नंबर 2 में बंद था। वह पिछले महीने ही जेल आया था। बीते शनिवार -रविवार की रात उसने बाथरूम की छत पर लगे पटरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जेल अधीक्षक योगेन्द्र तिवारी ने बताया कि मृतक बैतूल के आठनेर का रहने वाला था।

फोरेंसिक एक्सपर्ट आबिद खान ने बताया कि मृतक ने बैरक नंबर.2 के बाथरूम में धोती जैसे कपड़े से फांसी लगाई है। बाथरूम की दीवारों से ऊपर चढ़कर उसने अंदर लगी बल्ली पर कपड़ा बांधा। मौके पर दीवार पर चढऩे के फुट प्रिंट भी मिले हैं। मृतक संदीप का पूरा परिवार चांदूर बाजार महाराष्ट्र में रहता है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह दो साल से फरार चल रहा था। उसके जेल जाने के अगले ही दिन पत्नी मिलने भी आई थी। बीच में एक.दो बार फोन पर बात हुई थी।

Related Articles

Back to top button