ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपने पिता सचिन तेंडुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड

IPL: आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात दे दी। मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई ने 192 रन बनाए। बता दें कि कैमन ग्रीन ने 40 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।

अर्जुन ने आखिरी ओवर में किया कमाल

इस मैच में एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने का मौका मिला। गौरतलब है कि इस मैच के अंतिम ओवर में जब हैदराबाद को 20 रन बनाने की जरुरत थी, तो कप्तान रोहित ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी युवा अर्जुन तेंदुलकर को दी।

अर्जुन ने भी इस मौके को बखूबी भूना लिया। आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अर्जुन ने टीम को मैच जिताने में मदद की बल्कि अपने आइपीएल करियर का पहला विकेट भी झटक लिया। अर्जुन ने भुवनेश्वर कुमार का विकेट लिया। आखिरी ओवर में अर्जुन ने सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट भी चटकाए।

रवि शास्त्री ने बताई दिलचस्प बात

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेश के दौरान कमेंटेटर रवि शास्त्री ने अर्जुन तेंदुलकर से बातचीत की। शास्त्री ने अर्जुन को बताया कि आइपीएल में उन्होंने विकेट लेने के मामले में अपने पिता को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, गेंदबाजी करते हुए आइपीएल में सचिन ने एक भी विकेट नहीं चटकाए हैं। वहीं, अर्जुन ने हैदराबाद के खिलाफ आइपीएल करियर का पहला विकेट लिया।

शास्त्री के इस सवाल पर अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने अपने प्लान के तहत गेंदबाजी की और मुझे सफलता मिली।

पिता सचिन ने बेटे को लिखा पत्र

इस शानदार परफॉर्मेंस पर अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर भी काफी खुश हुए। उन्होंने अपने बेटे के नाम एक खुला पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा, अर्जुन तुमने क्रिकेटर के रूप में आज सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ी है। मुझे मालूम है कि आप क्रिकेट को हमेशा आदर सम्मान दोगे। वहीं, बदले में यह खेल भी आपको उतना ही प्यार करेगा।

सचिन ने आगे लिखा, आपने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। मुझे मालूम है कि आप आगे भी मेहनत जारी रखोगे। यह एक शानदार सफर की शुरुआत है। बता दें कि केकेआर के खिलाफ अर्जुन ने आइपीएल में अपना डेब्यू किया था।

 

Related Articles

Back to top button