ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
खेल

दिल्ली के पास जीत ही एक मात्र चारा, ‘करो या मरो’

आईपीएल 2023 का 28वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा।

बता दें कि इस समय दिल्ली खराब फॉर्म से जूझ रही है। टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे एक भी जीत नहीं मिली। वहीं, केकेआर को 5 में से 3 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। कोलकाता अपने पिछले दोनों मैच हारकर दिल्ली में खेलने आ रही है। ऐसे में जहां, दिल्ली कैपिटल्स केकेआर पर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। वहीं, केकेआर दो मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर वापसी करना चाहेगी।

दिल्ली के लिए करो या मरो का लड़ाई

बात करें प्वाइंट्स टेबल की तो दिल्ली कैपिटल्स सबसे नीचे हैं। अभी तक उसका खाता नहीं खुला है। केकेआर सिर्फ दो जीत के साथ 7वें नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। अगर डेविड वॉर्नर की टीम ऐसा करने में नाकामयाब होती है तो वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। कोलकाता के कप्तान नितीश राणा जीत से साथ अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगे।

डीसी बनाम केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन:-

डीसी की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, सरफराज खान, मनीष पाण्डेय, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्खिया, मुस्ताफिजुर रहमान

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन- लिटन दास, वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती

 

Related Articles

Back to top button