ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

तमिलनाडु: अगले 48 घंटे भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी व कई जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद

चेन्नई: उत्तर-पूर्व मानसून के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। चेन्नई में बारिश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का पुर्वानुमान जताया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की आशंका के चलते कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मद्रास यूनिवर्सिटी और अन्ना यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।

तीन मकान जमींदोज
तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारी बारिश से तीन मकान जमींदोज हो गए। मेट्टुपालयम में सोमवार सुबह हुए इस हादसे में अब तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। मलबे में दबे बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मछुआरों को भी दी गई चेतावनी
क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एन पुविरासन ने संवाददाताओं से कहा कि ऊपरी वायु प्रवाह के कारण राज्य में भारी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगले 24-48 घंटे में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। लेकिन रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, वेल्लोर, तिरुवल्लुर, तिरुवन्नमलाई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा हो सकती है। उन्होंने अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण वायु गति बढ़ने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को केप कोमोरिन और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

इस बीच शहर के पुलिस आयुक्त ए के विश्वनाथन ने चेन्नई में स्थिति का जायजा लिया और भारी वर्षा के बाद उपायों की समीक्षा की। विश्वनाथन ने संवाददाताओं से कहा कि स्थिति को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button