ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
देश

राहुल बजाज को निर्मला सीतारमण का जवाब- ऐसी बातों से राष्ट्रीय हित पर लगती है चोट

 उद्योगपति राहुल बजाज के बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी है। सीतारमण ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल बजाज ने जिन मुद्दों को उठाया, उसका जवाब गृह मंत्री अमित शाह ने दिया। सवाल हों, आलोचनाएं हों सबको सुना जाता है, उनका जवाब दिया जाता है, उसे रेखांकित किया जाता है। उद्योगपति राहुल बजाज को जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने लिखा कि अपनी धारणा फैलाने की जगह जवाब पाने के और भी बेहतर तरीके हैं। ऐसी बातों से राष्ट्रीय हित पर चोट लग सकती है।

बता दें कि मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल बजाज ने गृह मंत्री से कहा था कि इस वक्त लोगों के बीच खौफ का माहौल है, जो सरकार की अलोचना करने से दूर भागते हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है कि उनकी आलोचना को सरकार में किस तरह लिया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम में भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की ओर से नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने का मामला भी उठा। राहुल बजाज ने कहा कि साध्वी पज्ञा को पहले तो टिकट दिया गया, फिर जब वो चुनाव में जीतकर आईं, तो उन्हें डिफेंस कमेटी में लिया गया। ये माहौल जरूर हमारे मन में हैं, लेकिन इसके बारे में कोई नहीं बोलेगा।

वहीं, राहुल बजाज की बातों का गृह मंत्री अमित शाह ने उसी मंच से जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि इस बात को खारिज किया कि देश में डर का मौहाल है। उन्होंने कहा, ‘किसी को किसी के बारे में डरने की जरूरत नहीं है, मीडिया में नरेंद्र मोदी सरकार की लगातार आलोचना हो रही है, लेकिन यदि आप कह रहे हैं कि इस तरह का मौहाल पैदा हो गया है तो इसे ठीक करने के लिए हमें काम करने की जरूरत है।’ अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और यदि इसकी आलोचना होती है और इस आलोचना में दम है तो हम इसे सुधारने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button