ब्रेकिंग
Raipur Fraud News: साधु बाबा बनकर पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर... Raipur NDPS Court Verdict: कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन आरोप... Raipur Diwali News: दीपावली से पहले पुलिस का एक्शन, सिविल लाइन में पटाखा कारोबारियों के साथ बैठक कर ... Cyclone Arnab Impact in Chhattisgarh: बलरामपुर और कबीरधाम में चक्रवात अर्नब का कहर, बेमौसम बारिश से ... Balod Cyclone Arnab Crop Damage: बालोद में चक्रवात अर्नब का कहर, हजारों एकड़ में धान की फसल बर्बाद; ... Dhamtari News: पीजी कॉलेज धमतरी के विधि छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राध्यापकों के ट्रांसफर के विरोध मे... छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों के लिए बड़ा राहत कदम, फसल व मकानों के... Kanker News: कांकेर जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में बड़ा हंगामा, विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप... Raipur News: छत्तीसगढ़ के किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, सीएम विष्णुदे... MP Census 2027 Guidelines: मध्य प्रदेश में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जनवरी से मार्च तक प्रशा...
मध्यप्रदेश

बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया बोले-भगवान राम की रक्षा करने वाले बजरंग बली एक आदिवासी थे

सिवनी ।  उड़ेपानी में कमल नाथ की आम सभा में बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने कहा कि बजरंग बली आदिवासी, जो जंगल में रहे। जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की रक्षा की, उनकी सहायता की। कोई अयोध्या की सेना, कोई क्षत्रियों की सेना, कोई ब्राह्मणों की सेना नहीं गई थी। वहां पर यदि मदद की तो आदिवासियाें ने। कोई हमारे बजरंग बली जो आदिवासी हैं, उनका अपमान करेगा तो हम बर्दास्त नहीं करेंगे। उनका नाम लेकर सड़क पर उतरेंंगे, उनका अपमान करेगा तो आदिवासी समाज उसकाे छोड़ेगा नहीं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने भी संबोधित किया।

इस दौरान माचागोरा का पानी चीचबंद, सागर और गौशाला बंजारी तालाब में पहुंचाने सहित अन्य मांगें मंच से उठाई गई। विधायक काकोड़िया ने शिवराज सिंह सरकार अब तक आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड मुख्यालय में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा सकी है। बच्चों को जर्जर भवन और पेड़ के नीचे मैदान में अध्यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मंच पर लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह, चौरई के पूर्व विधायक व सिवनी प्रभारी चौधरी गंभीर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, कांग्रेस नेता राजा बघेल, पंकज शर्मा, आनंद पंजवानी सहित बालाघाट, मंडला के कांग्रेस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button