ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में गुर्जर समाज का प्रदर्शन, दलित के साथ सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं हटाने की मांग

राजगढ़ के करनवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नापलियाखेड़ी में बीते दिनों दलित युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिजनों से मारपीट के मामले ने मंगलवार को फिर से तूल पकड़ लिया है। इस बार आरोपी बनाए गए आठ लोगों के समर्थन में गुर्जर समाज के सैकड़ों लोगो ने एसपी कार्यालय का घेराव किया और वहां मौजूद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित और एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। मामले की निष्पक्ष जांच और दुष्कर्म की धाराएं हटाकर केवल मारपीट की धाराओं का मामला दर्ज रहने की मांग की है।

करनवास थाना क्षेत्र के नापलियाखेड़ी गांव में एक दलित परिवार की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिजनों  के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। इसमें पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि उनकी दलित युवती के साथ घर मे घुसकर पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कुल आठ आरोपी बनाए थे। उनके विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज किया गया था। इनमें से सात को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। मंगलवार को जिले भर से राजगढ़ जिला मुख्यालय में एकात्रित हुए गुर्जर समाज के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में आठ लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ है। सिर्फ मारपीट की धाराएं लगाई जाएं।

 

Related Articles

Back to top button