ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

इंदौर- शादी में हुआ विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई को सीने में कैंची मारी, मौत

शादी कार्यक्रम के दौरान हुए एक विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। उसने बड़े भाई को सीने में कैंची मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों का पहले से भी पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना आजाद नगर की है। यहां पर मंगलवार रात बड़ा भाई अपने छोटे भाई के घर की नजदीक एक शादी समारोह में पहुंचा था। यहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि मनोज पुत्र कैलाश खत्री निवासी मूसाखेड़ी पर मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे उसके छोटे भाई सुमित ने कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर घायल मनोज को उपचार के लिये उसकी पत्नी नंदा और अन्य लोग एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार से अलग हो गया था बड़ा भाई

कुछ साल पहले मनोज अपनी पत्नी नंदा और चार साल की बेटी को लेकर परिवार से अलग हो गया था। घर से कुछ ही दूरी पर दूसरी गली में उसने मकान ले लिया था। परिवार के मुताबिक मनोज हाउस कीपिंग का काम करता था। चार साल पहले ही मनोज की शादी हुई थी।

शादी में पहुंचा था यहीं हुआ विवाद

परिवार के लोगों ने बताया कि रात में मनोज अपने दोस्त की शादी में पहुंचा था। यहीं भाई सुमित से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद सुमित ने गुस्से में उसे सीने में कैंची मार दी। पुलिस के मुताबिक सुमित को हिरासत में ले लिया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button