ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
देश

देश को जल्द मिल सकता है नया संसद भवन, PM मोदी इस दिन कर सकते हैं उद्घाटन

देश को जल्द ही नया संसद भवन मिलने वाला है। इसी महीने संसद भवन का उद्घाटन हो सकता है। सूत्रों की मानें तो नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। नए संसद भवन का कामकाज लगभग पूरा हो चुका है।

बता दें कि 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहले कार्यकाल की शपथ ली थी, फिर उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ 30 मई को ली थी। ऐसे में उनके कुल कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर नए संसद भवन का बड़ा भव्य उद्घाटन हो सकता है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े और नए इंतज़ाम किए जाएंगे। इससे पहले मार्च महीने में पीएम मोदी ने अचानक नए संसद भवन का मुआयना किया था और कामकाज देखा था। उन्होंने यहां एक घंटे से अधिक समय तक हर एक चीज़ का ब्योरा लिया उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजुद रहे थे।

10 दिसंबर 2020 को रखी थी आधारशिला
पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी और  गुरुवार को पीएम नए संसद भवन का काम देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संसद के दोनों सदनों में मिलने वाली सुविधाओं को भी देखा। पीएम ने निर्माण के काम में लगे श्रमिकों से भी बातचीत की।

नए संसद भवन की खासियत?
जानकारी के मुताबिक, यह कॉन्ट्रैक्ट टाटा प्रोजेक्ट्स को 2020 में 861.9 करोड़ रुपये में दिया गया था। जिसकी बाद में लागत करीब 1,200 करोड़ रुपए तक बढ़ा दी गई थी। नए संसद भवन में लोकसभा फ्लोर का प्लान राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर रखा गया है। नया भवन पुराने संसद भवन से 17,000 वर्ग मीटर बड़ा है।

भूकंपरोधी है ये भवन
इतना ही नहीं ये भवन पूर्ण रूप से भूकंपरोधी है, जिसका डिजाइन ‘HCP डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ ने तैयार किया है, इसके आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं। संसद के नए भवन में एक बार में 1200 से ज्यादा सांसदों के बैठने की सुविधा दी गई। इसमें 888 सांसद लोकसभा में और 384 सांसद राज्यसभा में बैठ सकते हैं। नए भवन में एक सुंदर संविधान कक्ष भी बनाया गया है।

यह नया संसद भवन  13 एकड़ में बना है।  ये राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बने संसद में  चार मंजिला इमारत है जिसमें लाउंज, लाइब्रेरी, कमेटी हॉल, कैंटीन और पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।

क्यों बनाया जा रहा नया संसद भवन?
दरअसल, देश का मौजूदा संसद भवन को 95 साल पहले 1927 में बनाया गया था और मार्च 2020 में सरकार ने संसद को बताया था कि पुरानी बिल्डिंग ओवर यूटिलाइज्ड हो चुकी है जिसकी उसकी स्थिति भी धीरे धीरे बिगड़ रह रही है। नया संसद भवन का निर्माण इसलिए भी किया गया क्योंकि लोकसभा सीटों के नए सिरे से परिसीमन के बाद जो सीटें बढ़ेंगी, उनके सांसदों के बैठने के लिए पुरानी बिल्डिंग में पर्याप्त सीट नहीं है। जिसके चलते संसद भवन की बिल्डिंग बनाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button