ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अब प्रसव पूर्व जांच के लिए अस्पताल आने वाली महिलाओं की काउंसलिंग होगी

भोपाल। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कई मानसिक समस्याएं होती हैं। प्रसव पीड़ा के डर से वे तनाव में रहती हैं। उन्हें यह भी चिंता रहती है कि आने वाली संतान को कोई विकृति तो नहीं होगी। इसका असर गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

मानसिक स्वास्थ्य खराब होने से महिलाओं को दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे अनिद्रा, पेट की समस्या आदि होने लगती है। इससे उन्हें उबारने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जून या जुलाई से कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसे मेंटल हेल्थ माड्यूल नाम दिया गया है। इसमें उनकी समस्याओं की पहचान कर काउंसलिंग की जाएगी। आवश्यकता होने पर दवाएं भी दी जाएंगी।

एनएचएम के अधिकारियों ने बताया कि इसमें प्रसव पूर्व जांच के लिए आने वाली महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी। इससे उनकी समस्या पता चलेगी। फिर उनकी बीमारी के अनुरूप काउंसलिंग की जाएगी। इस तरह की पहल करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है।

इसके लिए हर जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कक्ष बनाया जाएगा। प्रशिक्षण देकर काउंसलर्स को पदस्थ किया जाएगा। जिन महिलाओं में मानसिक बीमारियों के लक्षण मिलेंगे उनकी नियमित काउंसलिंग की जाएगी।

मानसिक स्वास्थ्य सबसे ज्यादा होता है प्रभावित

एनएचएम की उप संचालक डा. अर्चना मिश्रा ने बताया कि जो महिलाएं पहली बार गर्भधारण करती हैं, उन्हें तो अनुभव नहीं होता लेकिन जिनकी कई संतान हैं। पहले से बेटियां हैं और अब वे बेटा चाहती हैं, नौकरी कर रही हैं तो प्रसव के बाद नौकरी के साथ किस तरह बच्चे की देखभाल करेंगी और गर्भावस्था के दौरान शरीर में भी कई बदलाव आते हैं, इस तरह के सवालों के कारण वे चिंता और तनाव में रहती हैं।

अब डाक्टर और नर्स को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे उनकी काउंसलिंग करें। इस संबंध में हर गर्भवती को होने वाली समस्याओं को लेकर तय प्रपत्र में पूरा विवरण भरा जाएगा।

Related Articles

Back to top button