ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
मध्यप्रदेश

बाहर खेलकर रात को घर लौटी दस साल की बेटी पिता ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला उम्र कैद

मुरैना। शहर के उत्तमपुरा इलाके में साल 2021 में पिता ने 10 साल की बेटी की महज इस बात को लेकर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी कि वह अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर रात में पहुंची।

हत्या का केस मां ने ही दर्ज कराया था, पर न्यायालय में सुनवाई के दौरान वह बयानों से पलट गई, लेकिन जिला न्यायालय ने साक्ष्यों व मेडिकल रिपोर्ट को आधार बनाकर दोषी पिता को उम्रकैद व पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

शासन की ओर से पैरवी करने वाले जिला लोक अभियोजक महेंद्र अग्रवाल के अनुसार 10 अक्टूबर 2021 को उत्तमपुरा निवासी मोहन देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 10 साल की बेटी संजना की पति राकेश जाटव ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी है।

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस को विवेचना के दौरान पता चला कि संजना को केवल इसलिए कमरे में बंद कर डंडे से बेरहमी से मारा गया, क्योंकि वह बाहर अपने दोस्तों के साथ खेलकर रात नौ बजे घर आई। पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य जुटाए।

इसके बाद मामला जिला न्यायालय में चला, लेकिन इस बीच मामले में फरियाद व मृतका की मां मोहन देवी भी अपने बयानों से पलट गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट व साक्ष्यों को आधार बनाकर न्यायाधीश ने आरोपित राकेश जाटव को दोषी करार दिया।

Related Articles

Back to top button