ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में बादल छाने से लुढ़का दिन का तापमान भोपाल में ओले गिरे

 भोपाल । वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कौई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन अरब सागर से हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगे हैं। तेज हवा के साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है।

मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायसेन में 14 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजधानी में भी अलग-अलग स्थानों पर शाम के समय लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। अवधपुरी, एमपी नगर में चने के आकार के ओले भी गिरे।

बादलों के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई। हालांकि लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी टीकमगढ़ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल,नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। हालांकि इस मौसम प्रणाली के कमजोर रहने के कारण इसका विशेष असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। हवा का रुख भी पूर्वी एवं दक्षिण–पूर्वी बना हुआ है। हवाओं की औसत रफ्तार भी लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है।

हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने लगा है। बादल छाने लगे हैं। साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज–चमक की स्थिति बनने लगी है। बुधवार को भी प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं–कहीं वर्षा भी हो सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन–चार दिन तक बना रहने की संभावना है।

मंगलवार को प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान

टीकमगढ़ 44.5

खजुराहो 44.2

गुना 42.4

ग्वालियर 42.2

रीवा 41.6

सतना 41.4

सागर 41.0

जबलपुर 40.5

भोपाल 39.1

इंदौर 37.6

Related Articles

Back to top button