ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के लिए 6400 आपत्तियां 31 मई को अंतिम सूची जारी होगी

 भोपाल। लाड़ली बहना योजना में पात्रता को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग को छह हजार चार सौ आपत्तियां आनलाइन प्राप्त हुई हैं। आपत्तियों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि लोगों ने जिलों में आफलाइन भी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

इनमें से अधिकांश शिकायतें पात्रता नहीं होते हुए भी आवेदन करने की हैं। हालांकि इनमें प्रमाण नहीं दिए गए हैं। 31 मई तक आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा और उसी दिन पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सरकार 10 जून को महिलाओं के बैंक खाते में योजना के एक हजार रुपये जमा कराएगी।

प्रदेश में 25 मार्च से योजना के आवेदन भरने शुरू हुए और 30 अप्रैल तक एक करोड़ 25 लाख 33 हजार 145 आवेदन जमा कराए गए हैं। पात्रता को लेकर लोगों को एक से 15 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।

इस अवधि में छह हजार चार सौ आपत्तियां आनलाइन आई हैं, जबकि जिलों में आई आफलाइन शिकायतों को डाटा मांगा गया है। दोनों को मिलाकर आपत्तियों की संख्या 10 हजार के आसपास हो सकती है। मंगलवार से आपत्तियों का परीक्षण शुरू हो गया है, जिनकी सुनवाई कर 31 मई तक निराकरण कर दिया जाएगा। सरकार 10 जून को पहली बार महिलाओं के बैंक खातों में राशि जमा कराएगी। इसके बाद हर माह 10 तारीख को ही राशि खातों में पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button