ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया चुटिया से पंखा चलाते शख्स का फनी वीडियो, देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। अमिताभ को जब भी कोई फोटो या फिर वीडियो पसंद आता है तो वह उसे फैन्स के साथ जरूर साझा करते हैं। ऐसा ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर बड़ा ही मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, गर्मी चरम पर है और ये जनाब खुद को ठंडा रखने के लिए खुद का पंखा लेकर चल रहे हैं। यह वीडियो लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटे में इसे लगभग 5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है।

 कोई इसे अलादिन का जिनी, तो कोई आत्मनिर्भर भारत का लाजवाब कॉन्सेप्ट बता रहा है। एक यूजर का कहना है, लगता है ये बंदा डोरेमॉन कुछ ज्यादा ही देखता है। वहीं, दूसरे ने कमेंट किया है, अरे गजब! ये टेकऑफ न कर जाए, मैं ऊपरवाले से प्रार्थना कर रहा हूं। इससे पहले किसी अनजान शख्स के साथ बाइक पर बैठे अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि, हेलमेट नहीं पहनने को लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई। अब महानायक ने अपने ब्लॉग में इसे लेकर नया खुलासा किया है।

Related Articles

Back to top button