ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

विराट कोहली ने जमाया शानदार शतक IPL में सबसे ज्यादा शतकों की बराबरी

SRH vs RCB: आईपीएल 2023 के लीग मैच में विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक जमाया। विराट कोहली ने छक्का मार कर 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विराट ने चार सालों के बाद आईपीएल में शतक जमाया है। 63 गेंदों पर विराट के बल्ले से 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन निकले। इसके साथ ही उनके आईपीएल में 6 शतक हो गये हैं और उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 6 शतक जड़े हैं, और अब विराट कोहली के नाम भी 6 शतक हो गये हैं। बता दें कि कोहली ने 2016 के एक ही सीजन में 4 शतक जड़े थे।

शुरु से ही धुआंधार बल्लेबाजी

विराट कोहली मैच की पहली गेंद से ही लय में थे। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ चौका मारकर खाता खोला। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर ही छक्का मारकर कोहली ने अपना शतक भी पूरा किया। लेकिन शतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के नाम भी 5 शतक हैं। इसके बाद केएल राहुल और शेन वॉटसन के नाम 4-4 शतक हैं।

Related Articles

Back to top button