ब्रेकिंग
डेरा ब्यास में 21 और 22 नवंबर को विशेष भंडारे का आयोजन, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों करेंगे सत्संग और द... पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक घनी धुंध और ठंड बढ़ने का अलर्ट शादी के सीजन में ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, जालंधर में सोने और चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिराव... गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुग्राम में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका दलों के करतबों औ... फरीदाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लिंकिट से मंगवाया सीलिंग फैन तो पैकेट खोलने ... हरियाणा के सिरसा में वाहन पार्किंग निर्माण में कथित धांधली का मामला आया सामने, कांग्रेस विधायक गोकुल... हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर बदलने वाले अनिल विज के कार्यकाल को किया गया याद, पूर्व निजी सचि... चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की नई पहल, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और बीप... हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत, छठे वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते... पंचतत्व में विलीन हुए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता फूल चंद मुलाना, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी ग...
देश

नये संसद भवन मामले में मायावती ने किया सरकार का समर्थन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उद्धाटन का मामला

 नये संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच सत्ता पक्ष को एक और क्षेत्रीय दल का समर्थन मिला है। बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने प्रधानमंत्री द्वारा संसद के नये भवन के उद्घाटन का समर्थन किया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा – “केन्द्र में पहले चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या अब वर्तमान में बीजेपी की, बीएसपी ने देश व जनहित निहित मुद्दों पर हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया है तथा 28 मई को संसद के नये भवन (New Parliament Building) के उद्घाटन को भी पार्टी इसी संदर्भ में देखते हुए इसका स्वागत करती है।”

समारोह में शामिल नहीं होंगी मायावती

वैसे उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई है। उन्होंने लिखा कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मुझे प्राप्त हुआ है, जिसके लिए आभार और मेरी शुभकामनायें। लेकिन अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण मैं समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी। इनके अलावा एनडीए से सहयोगी दलों बीजू जनता दल और शिरोमणि अकाली दल ने भी नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का समर्थन किया है।

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

उधर, नए संसद भवन का उद्घाटन का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। तमिलनाडु के एक वकील सी आर जयासुकिन ने PIL दाखिल कर संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाने का अनुरोध किया है। इस पीआईएल में कहा गया है कि राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक हैं और संविधान के अनुच्छेद 79 के मुताबिक राष्ट्रपति संसद का भी अनिवार्य हिस्सा हैं। राष्ट्रपति ही संसद का सत्र बुलाते हैं और संसद से पारित सभी विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही कानून बनते हैं। ऐसे में 18 मई को लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन के उद्घाटन के लिए जो निमंत्रण पत्र जारी किया है, वह असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट यह निर्देश दे कि उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाया जाए।

Related Articles

Back to top button