ब्रेकिंग
IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल... MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का व... Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ...” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया व... Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की ग... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारिय... Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड...
देश

आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी होगी धमाकेदार फैंस को मिलेगी रंगारंग कार्यक्रमों की खास दावत

आईपीएल का 16वां सीजन खत्म होने वाला है। 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल खेला जाएगा। यह फिनाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। फाइनल से पहले धमाकेदार क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। जिसके परफॉर्मेंस की लिस्ट आईपीएल ने जारी कर दी है।

क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन करेगा शिरकत?

आईपीएल के क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर किंग और सिंगर न्यूक्लेया परफॉर्म करते नजर आएंगे। वहीं, रैपर डिवाइन और गायिका जोनिता गांधी भी परफॉर्म करेंगे। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह और एपी ढिल्लों ने परफॉर्म किया था। साथ ही अभिनेत्री तमन्ना और रश्मिका मंदाना ने अपने डांस का जलवा बिखेरा था।

क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट कौन हैं?

रैपर किंग एमटीवी हसल 2019 के टॉप 5 फाइनलिस्ट थे। वहीं, न्यूक्लेया एक संगीत निर्माता है। जोनिता गांधी कई सुपरहिट गाने गा चुकी हैं। इनमें ब्रेकअप सॉन्ग, दिल का टेलीफोन, अल्लाह दुहाई है जैसे गाने शामिल हैं।

आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी किस समय शुरू होगी? (IPL 2023 Closing Ceremony Time)

आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन कहां किया जाएगा? (IPL 2023 Closing Ceremony Venue)

आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में होगा। यहां चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी कहां देख सकते हैं? (IPL Closing Ceremony When and Where to Watch live)

समापन समारोह को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button