ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
विदेश

राहुल गांधी ने फिर विदेश में की मोदी सरकार की आलोचना BJP-RSS पर साधा निशाना

अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार विदेश में जाकर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने सरकार की नीतियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल की बात कही और बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना की। आपको बता दें कि खास बात है कि हाल ही में की गई ब्रिटेन यात्रा के दौरान भी उन्होंने इसी तरह के आरोप लगाए थे।

सुरक्षा का मुद्दा

राहुल गांधी ने देश में अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया और कहा कि आज मुस्लिम हमेशा हमले का खतरा महसूस करते हैं, वैसा ही सिख, बौद्ध और अन्य सभी अल्पसंख्यक लोग महसूस कर रहे होंगे। आपके लिए उसी तरह डर का माहौल बन गया है, जैसा 1980 के दशक में दलितों के लिए था। उन्होंने भारत में राजनीति करने को बेहद मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश की थी और पार्टी के खिलाफ पुलिस और एजेंसियों का इस्तेमाल किया।

4 जून तक रहेंगे राहुल

एक हफ्ते के लिए यूएस टूर पर गये राहुल गांधी मीडिया, भारतीय अमेरिकी ग्रुप, वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने वाले हैं। चार जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के साथ उनकी यात्रा समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button