ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...
महाराष्ट्र

लगेज के एक्सट्रा पैसे देने पर बोली महिला

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को एक महिला यात्री ने दावा किया कि वह अपने बैग में बम लेकर जा रही है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

मेरे बैग में बम है- महिला

मुंबई से कोलकाता जा रही महिला से सामान के लिए अतिरिक्त भुगतान करन को कहा गया था। जिसके बाद उसने बैग में बम होने की बात कही। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उसके सामान की तलाशी ली गई और उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि यह घटना 29 मई को हुई जब दक्षिण मुंबई की एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ अपनी मां से मिलने के लिए कोलकाता जाने वाली थी। चेक-इन काउंटर पर पहुंचने के बाद, उसने एक एयरलाइन कर्मचारी से बोर्डिंग पास मांगा और दो बैग कर्मचारियों को सौंप दिए।

बैग के अधिक वजन के पैसे देने की कही थी बात

एयरलाइन के नियमों के अनुसार, प्रत्येक घरेलू यात्री के लिए अधिकतम 15 किलोग्राम वजन वाले एक बैग को चेक-इन करने की अनुमति है। चूंकि महिला के बैग का वजन कुल 22.05 किलोग्राम था, इसलिए उसे अतिरिक्त सामान के लिए भुगतान करने के लिए कहा गया।

हालांकि, महिला ने कथित तौर पर अतिरिक्त वजन के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया और एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस करने लगी। अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने दावा किया कि उसके एक बैग में बम है।

CISF को बैग में नहीं मिला बम

हालांकि ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने उसके बैग की जांच की और उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया, लेकिन महिला के दावे से हवाईअड्डे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके बाद महिला को सहार पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने उसके खिलाफ FIR दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला को अगले दिन अदालत में उपस्थित रहने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मामले में चार्जशीट भी पेश की।

 

Related Articles

Back to top button