ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
देश

ओएमआर शीट को लेकर फिर संकट कालेजों से मांगी जानकारी

 इंदौर। आगामी परीक्षा को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की चिंताएं बढ़ गई, क्योंकि परीक्षा में लगने वाली ओएमआर शीट का संकट फिर खड़ा हो गया है। एजेंसी शीट समय पर सप्लाय नहीं कर रही है। इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन को बार-बार कालेजों से उनके पास रखी शीट के बारे में जानकारी मांगना पड़ती है, जबकि छह महीने पहले एजेंसी को विश्वविद्यालय ने 30 लाख शीट भिजवाने को कहा था। मगर अभी तक दस लाख ओएमआर शीट भी नहीं मिली है। बावजूद इसके अधिकारी कार्रवाई करना तो दूर एजेंसी पर मेहरबानी अलग से बरत रहे है।

विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतगर्त स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा करवाना है, लेकिन हड़ताल की वजह से परीक्षा को टालना पड़ा है। अब जुलाई में करवाई जाएगी। मगर इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेजों से जानकारी मांगी है कि उनके पास ओएमआर शीट की कितनी शेष है। उसके आधार पर परीक्षा के लिए शीट केंद्रों पर भिजवाई जाएगी। इसके बारे में इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, बुरहानपुर, आलीराजपुर, खरगोन और बड़वानी के समस्त संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र लिखा है। तीन दिन में जानकारी मांगी है।

सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ओएमआर शीट विश्वविद्यालय को काफी अधिक दामों पर सप्लाय कर रहा है। परीक्षा विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार रचना ठाकुर का कहना है कि ओएमआर शीट की जरूरत अब परीक्षा में कुछ विषय के पेपर देने में लगती है। इसके लिए कालेजों से जानकारी मांगी है। उसके आधार पर परीक्षा केंद्रों को भिजवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button