ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
छत्तीसगढ़

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर, 132 घायल

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम ट्रेन हादसा हो गया। यहां बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोगों के ट्रेन डिब्बों में फंसे होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस रूट की ट्रेनों को रोक दिया गया है।

तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीम मौके पर पहुंच गई हैं। बालासोर के कलेक्टर को सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यता होने पर SRC को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

घटना शाम करीब 7.05 मिनट की है। मालगाड़ी बाहानगा स्टेशन के सामने रेलवे फाटक के पास लाइन पर खड़ी थी। तभी कोलकाता से आ रही कोरोमंडल एक्सप्रेस ने उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। कई यात्री डिब्बों के नीचे फंस गए। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने स्थानीय सोर, बाहानगा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

Related Articles

Back to top button